देश की खबरें | “किस्सा” में रसिका दुग्गल का प्रदर्शन देखकर ही मैंने उनके साथ काम करने का मन बना लिया था: नायर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्मकार मीरा नायर का कहना है कि उन्होंने 2013 में आई फिल्म “किस्सा” में अभिनेत्री रसिका दुग्गल का प्रदर्शन देखने के बाद उनके साथ काम करने का मन बना लिया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर फिल्मकार मीरा नायर का कहना है कि उन्होंने 2013 में आई फिल्म “किस्सा” में अभिनेत्री रसिका दुग्गल का प्रदर्शन देखने के बाद उनके साथ काम करने का मन बना लिया था।

ट्विटर इंडिया की नई श्रृंखला “हैव यू फ़ॉलोड” पर प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान नायर ने बताया कि उन्होंने बीबीसी और नेटफ्लिक्स की श्रृंखला “ए सूटेबल बॉय” के लिए दुग्गल को लेने का निर्णय क्यों लिया था।

यह भी पढ़े | Muzaffarnagar: यूपी के मुजफ्फरनगर में खाप पंचायत नेता नरेश टिकैत ने कहा-बाजारों में हाफ पैंट पहनकर न घूमें युवा लड़के.

प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, “मैंने रसिका को पहली बार किस्सा में देखा था और मैं उनके प्रदर्शन के प्रति आकर्षित हो गई थी।”

दुग्गल ने “किस्सा” फिल्म में इरफान खान, तिलोत्तमा शोम और टिस्का चोपड़ा के साथ काम किया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission Latest Update: नॉनसेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सेंटर के एलटीसी कैश वाउचर योजना का लाभ उठा सकते हैं, यहां देखें पूरी डिटेल्स.

अनूप सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को विश्व भर में सराहना मिली थी।

नायर ने दुग्गल से पूछा कि क्या उन्होंने भी अपने पसंदीदा निर्देशकों की सूची बनाई है।

उन्होंने दुग्गल को लिखा, “क्या आपको याद है कि मैंने पहली बार आपको किस्सा में देखा था और उसी दौरान हमारी मुलाकात हुई थी? उसी क्षण मैंने आपके साथ काम करने का मन बना लिया था। क्या आपके मन में भी निर्देशकों के प्रति ऐसे ही भाव आते हैं?”

इस पर दुग्गल ने कहा, “हां ! वह मेरे लिए क्षण मेरे लिए अहम था। हमारी मुलाकात होने से पहले से मैं आपके साथ काम करना चाहती थी। मैं जिन निर्देशकों के साथ हमेशा से काम करना चाहती थी उनमें से आपने पहली बार मुझे मौका दिया जब आपने मुझे सविता की भूमिका के लिए चुना।”

प्रख्यात लेखक विक्रम सेठ के उपन्यास “ए सूटेबल बॉय” पर आधारित इसी नाम से बनी श्रृंखला 23 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रही है।

दुग्गल इसमें सविता की भूमिका में हैं।

इसके अलावा श्रृंखला में तब्बू, ईशान खट्टर, रणदीप हुड्डा, विनय पाठक, राम कपूर, विजय वर्मा, रणवीर शौरी और अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\