Asia Cup 2023 Final: एशिया कप के ख़िताब पर कब्जा करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाजों की तारीफ की, कहीं ये बड़ी बात

उन्होंने कहा,‘‘वह सात ओवर डाल चुका था जो काफी थे.’’ प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुने गए कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा,‘‘कुलदीप ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया. श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर मैच में उसने उम्दा गेंदबाजी की और कम स्कोर के बावजूद हम वह मैच जीते.’’

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

कोलंबो: श्रीलंका को एशिया कप फाइनल में 50 रन पर आउट करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि तेज गेंदबाजों का इस तरह का प्रदर्शन उन्हें काफी संतोष देता है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट लिये. भारत ने श्रीलंका को दस विकेट से हराकर खिताब जीता.

रोहित ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘तेज गेंदबाजों के ऐसे प्रदर्शन से मुझे काफी संतोष मिलता है. सभी कप्तान तेज गेंदबाजों पर फख्र करते हैं और मैं भी अलग नहीं हूं. हमारे पास बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं.’’ Asia Cup 2023 Final: कप्तान दासुन शनाका ने मोहम्मद सिराज के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की, अपने बल्लेबाजों को हार का जिम्मेदार ठहराया

उन्होंने कहा,‘‘सभी में अलग अलग हुनर और विविधता है. एक तेज गेंद डाल सकता है तो एक स्विंग करा सकता है तो दूसरा उछाल निकाल सकता है. टीम में इतनी विविधता होने पर अच्छा लगता है.’’ सिराज की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा,‘‘स्लिप में खड़े होकर उसे गेंदबाजी करता देखना बहुत अच्छा लगा. उसने लगातार एक स्पैल में सात ओवर डाले और मुझे ट्रेनर से संदेश मिला कि अब उसे रोको. वह गेंदबाजी के लिये इतना लालायित था.’’

उन्होंने कहा,‘‘वह सात ओवर डाल चुका था जो काफी थे.’’ प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुने गए कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा,‘‘कुलदीप ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया. श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर मैच में उसने उम्दा गेंदबाजी की और कम स्कोर के बावजूद हम वह मैच जीते.’’ उन्होंने कहा,‘‘पिछले दो साल में उसका आत्मविश्व़ास बढा है और वह किसी भी हालात से निकालकर टीम को जीत दिला रहा है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Afghanistan Asia Cup Asia Cup 2023 Asia Cup 2023 Final Babar Azam bangladesh BCCI Charith Asalanka Dasun Shanaka Dhananjay de Silva Dunith Welles Dushan Hemantha hardik pandya Ishan Kishan Jasprit Bumrah KL Rahul Kuldeep Yadav Kusal Mendis Kusal Perera Mathisha Pathirana Mohammed Siraj Nepal Pakistan Pathum Nissanka Pramod Madushan Ravindra Jadeja Rohit Sharma Sadira Samarawickrama Shreyas Iyer Shubman Gill Sri Lanka Team India Team India and Pakistan Team India vs Afghanistan Team India vs Bangladesh Team India vs Nepal Team India vs Pakistan Team India vs Sri Lanka Virat Kohli Washington Sundar अफगानिस्तान इशान किशन एशिया कप एशिया कप 2023 एशिया कप 2023 फाइनल कुलदीप यादव कुसल परेरा कुसल मेंडिस केएल राहुल खेल एशिया रोहित प्रेस कांफ्रेंस चैरिथ असलांका जसप्रित बुमरा जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया और अफगानिस्तान फैन्स टीम इंडिया और नेपाल टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम इंडिया और बांग्लादेश टीम इंडिया और श्रीलंका टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान टीम इंडिया बनाम नेपाल टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश टीम इंडिया बनाम श्रीलंका डुनिथ वेललेज दासुन शनाका दुशान हेमंथा धनंजय डी सिल्वा नेपाल पथुम निसांका पाकिस्तान प्रमोद मदुशन बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई मथीशा पथिराना मोहम्मद सिराज रविंद्र जडेजा रवींद्र जडेजा रोहित शर्मा वाशिंगटन सुंदर विराट कोहली शुभमन गिल श्रीलंका श्रेयस अय्यर सदीरा समरविक्रमा हार्दिक पंड्या हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट