खेल की खबरें | मुझे शक था कि क्या कभी इंग्लैंड के लिये फिर खेल सकूंगा : रॉबिनसन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पुराने नस्लवादी ट्वीट के कारण निलंबन के बाद वापसी करके भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने इसे अपने जीवन का सबसे कठिन दौर बताते हुए कहा कि उन्हें शक था कि क्या वह कभी भारत के लिये दोबारा खेल सकेंगे ।
नाटिंघम, सात अगस्त पुराने नस्लवादी ट्वीट के कारण निलंबन के बाद वापसी करके भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने इसे अपने जीवन का सबसे कठिन दौर बताते हुए कहा कि उन्हें शक था कि क्या वह कभी भारत के लिये दोबारा खेल सकेंगे ।
ओली के एक दशक पुराने नस्लवादी ट्वीट के कारण उन पर आठ मैचों का प्रतिबंध लगा था । इनमें से तीन मैचों से वह बाहर रह चुके हैं लेकिन उनकी माफी के बाद टीम में उनकी वापसी हुई है ।
उन्होंने तीसरे दिन के खेल के बाद कहा ,‘‘एक समय था जब मैं अपने वकीलों से बात कर रहा था और हमें लग रहा था कि मैं इंग्लैंड के लिये फिर नहीं खेल सकूंगा ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ कुछ साल में मैं 30 वर्ष का हो जाऊंगा और मेरी जगह कोई और ले लेगा । मुझे अपने कैरियर को लेकर संदेह हुआ लेकिन खुशी है कि आज सब कुछ अच्छा रहा ।’’
उस दौर के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘वह क्रिकेट में मेरे सबसे कठिन कुछ सप्ताह थे । शायद मेरी जिंदगी में ।इसका मुझ पर ही नहीं बल्कि परिवार पर भी असर पड़ा ।’
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उस घटना से काफी परिपक्व हो गया हूं ।मैने बहुत कुछ सीखा है । मैं एक पिता भी हूं और अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ पेश आने की कोशिश करता हूं ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)