खेल की खबरें | मुझे नहीं लगता कि स्टोक्स की वापसी के बाद इंग्लैंड टीम में अपनी जगह बचा पाउंगा: बिलिंग्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले इंग्लैंड के हरफनमौला सैम बिलिंग्स ने स्वीकार किया कि स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स की वापसी के बाद एकदिवसीय टीम में उनके बने रहने की संभावना नहीं है।

मैनचेस्टर, 13 सितंबर आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले इंग्लैंड के हरफनमौला सैम बिलिंग्स ने स्वीकार किया कि स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स की वापसी के बाद एकदिवसीय टीम में उनके बने रहने की संभावना नहीं है।

केंट काउंटी टीम के 29 साल के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय में शुक्रवार को 118 रन की पारी खेली। उनकी पहली शतकीय पारी हालांकि टीम को जीत दिलाने के लिए काफी साबित नहीं हुई।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम में हैरी गर्ने की जगह अमेरिका के अली खान को मिलेगा मौका: रिपोर्ट.

पिछले महीने जो डेनली के चोटिल होने के बाद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए एकदिवसीय टीम में शामिल किया था। तब उन्होंने नाबाद 67 रन बनाये थे जो उस समय उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।

इंग्लैंड को विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टोक्स अभी न्यूजीलैंड में अपने परिवार के साथ हैं। वह इयोन मोर्गन की टीम में वापसी के लिए तैयार है। बिलिंग्स ने कहा कि उनके आने के बाद वह अंतिम 11 में अपनी जगह गंवा सकते हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: पिता रोहित शर्मा के साथ खेलती हुई नजर आई नन्हीं समायरा, देखें वीडियो.

उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘ टीम में जगह पक्की करने के मामले में यह इस समय दुनिया की सबसे मुश्किल टीमों में से एक है।’’

इंग्लैंड के लिए 2015 में पदार्पण करने के बाद 19 एकदिवसीय और 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ बेन स्टोक्स यहां नहीं हैं और कितने भी रन बनाने के बाद मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी जगह बरकरार रखूंगा।’’

बिलिंग्स हालांकि भविष्य में किसी भी मौके के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब तक आप अपने आप को तैयार रखते है, तब तक आपको कभी नहीं पता होता है कि कब मौका मिल जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\