देश की खबरें | खुद को कामयाबी की किसी दौड़ में नहीं मानता क्योंकि मैं कोई घोड़ा नहीं हूं : अक्षय कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को कहा कि वह खुद को पेशेवर सफलता की किसी भी प्रतिस्पर्धा से दूर मानते हैं और अदाकारी के मामले में किसी खास छवि में कैद भी नहीं होना चाहते।

इंदौर (मध्यप्रदेश), पांच अगस्त फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को कहा कि वह खुद को पेशेवर सफलता की किसी भी प्रतिस्पर्धा से दूर मानते हैं और अदाकारी के मामले में किसी खास छवि में कैद भी नहीं होना चाहते।

कुमार ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे (सफल अभिनेताओं की फेहरिस्त में) कभी नम्बर एक, कभी नम्बर दो, तो कभी नम्बर तीन पर बताया जाता है। लेकिन मैं खुद को किसी प्रतिस्पर्धा में मानता ही नहीं हूं।’’

उन्होंने अपनी बात में जोड़ा, ‘‘मैं कोई घोड़ा नहीं हूं जो दौड़ में पहले, दूसरे या तीसरे नम्बर पर आता है।’’

कुमार ने कहा कि बतौर अभिनेता उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि वह किसी खास छवि में कैद होकर न रह जाएं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अलग-अलग तासीर के किरदार निभाना चाहता हूं।’’

54 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने कई सितारों वाली फिल्मों में काम करने से कभी गुरेज नहीं किया क्योंकि वह पेशेवर तौर पर खुद को हमेशा ‘‘सुरक्षित’’ मानते हैं।

कुमार अपनी फिल्म ‘‘रक्षाबंधन’’ के प्रचार के लिए इंदौर आए थे जो 11 अगस्त से सिनेमाघरों में लगने वाली है। इसी तारीख को आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘‘लालसिंह चड्ढा’’ भी बड़े परदे पर उतर रही है।

उन्होंने एक सवाल पर खान की इस फिल्म का नाम लिए बगैर कहा कि वह दोनों फिल्मों के बीच कोई प्रतिस्पर्धा महसूस नहीं कर रहे हैं और ‘‘दिल से’’ चाहते हैं कि दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन करें ताकि फिल्म उद्योग को फायदा हो सके।

सोशल मीडिया पर फिल्म ‘‘रक्षाबंधन" के बहिष्कार का हैशटैग प्रचलित होने के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। उन्होंने हालांकि कहा, ‘‘अगर आप जैसे पढ़े-लिखे लोग (प्रश्न करने वाला पत्रकार) इन चीजों पर ध्यान देने लगेंगे, तो हमारे देश में सबकुछ बायकॉट (बहिष्कृत) हो जाएगा। मैं तो यही कहूंगा कि हम अपने दिमाग का इस्तेमाल करें और आपको जो पसंद आता है, वह करें और जो नापसंद है, वह ना करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू