देश की खबरें | मैं भाजपा की हूं लेकिन भाजपा मेरी पार्टी नहीं : पंकजा मुंडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भाजपा की हैं लेकिन भाजपा उनकी पार्टी नहीं है।

मुंबई, एक जून महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भाजपा की हैं लेकिन भाजपा उनकी पार्टी नहीं है।

दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से सुर्खियों से दूर रह रही हैं। वह 2014 से 2019 के बीच देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री थीं।

एक कार्यक्रम में पंकजा मुंडे ने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है लेकिन वह उनकी नहीं है। उन्होंने महादेव जानकर नीत राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘मैं भाजपा की हूं। अगर मुझे मेरे पिता से कोई समस्या है तो मैं अपने भाई के घर जाऊंगी।’’

गोपीनाथ मुंडे के करीबी रहे जानकर ने कहा, ‘‘मेरी बहन की पार्टी की वजह से हमारे समुदाय को लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि रिमोट कंट्रोल किसी और के पास होगा।’’

पिछले कई साल से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश भाजपा में मुंडे को किनारे कर दिया गया है। अगस्त 2022 में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुंडे ने कहा था कि वह संभवत: ‘‘इतनी योग्य नहीं हैं कि मंत्री पद मिल सके।’’

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इस साल जनवरी में कहा था कि कुछ लोग पार्टी और मुंडे के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\