देश की खबरें | बॉलीवुड में वापसी की योजना बना रही हूं: तनुश्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करीब एक दशक तक फिल्म जगत से दूर रहने के बाद अभिनेत्री एवं मॉडल तनुश्री दत्ता ने कहा है कि वह फिल्मों में वापसी की योजना बना रही हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 10 नवंबर करीब एक दशक तक फिल्म जगत से दूर रहने के बाद अभिनेत्री एवं मॉडल तनुश्री दत्ता ने कहा है कि वह फिल्मों में वापसी की योजना बना रही हैं।

‘मिस इंडिया यूनिवर्स’ का खिताब 2003 में जीतने वाली तनुश्री दत्ता ने अक्टूबर 2018 में आरोप लगाया था कि 2008 में ‘हॉर्न ओके प्लीज’ फिल्म के सेट पर अभिनेता नाना पाटेकर ने उनका उत्पीड़न किया था और उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: बिहार में NDA या महागठबंधन, कौन जीतेगा? अभी यह कह पाना मुश्किल.

दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग और दक्षिण भारत के फिल्म उद्योग से अभिनय के प्रस्ताव मिले हैं और फिल्म कारोबार के कई दिग्गजों से उन्हें मौन सहयोग मिल रहा है।

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘इस समय मैं दक्षिण फिल्म जगत के तीन बड़े प्रबंधकों के संपर्क में हूं, जो दक्षिण भारत की बड़े बजट की फिल्मों में मुझे काम दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं मुंबई में भी 12 कास्टिंग कार्यालयों के संपर्क में हूं।’’

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: 1 क्लिक में पढ़ें मध्य प्रदेश उप-चुनावों में क्या है बीजेपी और कांग्रेस का हाल.

उन्होंने कहा, ‘‘उद्योग में कई बड़े नाम हैं, जो मुझे पीछे रहकर मौन सहयोग दे रहे हैं, क्योंकि वे सच्चाई जानते हैं और मेरे शुभचिंतक हैं। मैं फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं के लिए बड़ी फिल्म निर्माण संस्थाओं के संपर्क में हूं।’’

तनुश्री ने स्पष्ट किया कि वह लॉस एंजिलिस में आईटी संबंधी कोई नौकरी नहीं कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें अमेरिका सरकार के रक्षा क्षेत्र में नौकरी का एक अवसर मिला था, लेकिन उन्होंने उस पर विचार नहीं किया, क्योंकि वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं।

दत्ता ने कहा कि उन्हें वेब सीरीज में भी काम करने के प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अनिश्चितता होने की वजह से वह यह नहीं बता सकती कि शूटिंग कब आरम्भ होगी।

उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल में एक विज्ञापन की शूटिंग करके काम में वापसी की घोषणा की है।

दत्ता ने कहा, ‘‘मैं अच्छी दिख रही हूं। मैंने 15 किलोग्राम वजन कम कर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि कुछ बुरे अनुभवों के कारण उन्होंने फिल्मों में अभिनय करना बंद कर दिया था, लेकिन अब वह बॉलीवुड में अपने विकल्पों पर ‘‘पुनर्विचार’’ करना चाहती हैं और उन्होंने वापस आने का फैसला किया है।

सिम्मी देवेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\