देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के लिये आयुष मंत्री के साथ संपर्क में हूं : सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि कठुआ में जम्मू कश्मीर का पहला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है और केंद्रीय आयुष मंत्रालय के साथ इसकी स्थापना के लिये चर्चा चल रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 जनवरी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि कठुआ में जम्मू कश्मीर का पहला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है और केंद्रीय आयुष मंत्रालय के साथ इसकी स्थापना के लिये चर्चा चल रही है।

उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक कॉलेज की जनता की मांग कई दशकों से लंबित है लेकिन किसी पूर्व सरकार या जन प्रतिनिधि ने बीते 70 सालों में इस पर गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वदेशी व वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति पर विशेष जोर दिया जा रहा है और सरकार द्वारा एक अलग ‘आयुष’ मंत्रालय बनाया गया व संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय योद दिवस को मान्यता दी गई। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि जम्मू कश्मीर को अब तक अपना पहला होम्योपैथिक कॉलेज नहीं मिला है।

कार्मिक मंत्रालय में राज्य मंत्री सिंह जम्मू कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद हैं।

मंत्री ने कहा कि होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिये सक्रियता से प्रयास किये जा रहे हैं और वह व्यक्तिगत रूप से केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक के संपर्क में हैं।

सिंह को बताया गया है कि केंद्र शासित क्षेत्र प्रशासन ने होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के लिये 60 कनाल से ज्यादा की जमीन की पहचान भी कर ली है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय की स्वीकृति के बाद इस जमीन को औपचारिक रूप से भारतीय चिकित्सा पद्धति निदेशालय, जम्मू कश्मीर को सौंप दिया जाएगा और कॉलेज की स्थापना से जुड़ी आगे की प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू