खेल की खबरें | मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं: सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के भाई और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित होने की मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

कोलकाता, 20 जून भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के भाई और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित होने की मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्नेहाशीष के परिवार के सदस्यों में पत्नी, ससुर, सास और एक घरेलू नौकर कोरोना वायरस जांच में संक्रमित पाये गये थे। उन लोगों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, घर पर चल रहा है इलाज.

पूर्व रणजी खिलाड़ी स्नेहाशीष कोविड-19 जांच में बीमारी से संक्रमित नहीं थे।

सीएबी से जारी मीडिया विज्ञप्ति में स्नेहाशीष ने कहा, ‘‘ मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं और रोज कार्यालय जा रहा हूं। मेरी बीमारी के बारे में बेबुनियाद खबरें आ रही हैं । मैं इस मुश्किल समय में इस चीज की उम्मीद नहीं करता हूं।’’

यह भी पढ़े | राशिद खान की मां का हुआ निधन, क्रिकेट जगत ने जताया शोक.

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि इसके बाद इस तरह की मनगढ़त और सनसनीखेज समाचार पर रोक लगेगा।’’

स्नेहाशीष बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के भाई है। वह अपने परिवार के साथ मोमिनपुर में रहते है, जबकि गांगुली शहर के बेहाला स्थित अपने पैतृक घर में रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\