देश की खबरें | हैदराबाद : नाबालिग लड़की ने पुरुष मित्र के साथ मिलकर मां की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर अपनी मां (38) की हत्या कर दी क्योंकि मां ने उनके रिश्तों पर आपत्ति जताई थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 24 जून एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर अपनी मां (38) की हत्या कर दी क्योंकि मां ने उनके रिश्तों पर आपत्ति जताई थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात फोन पर उसे घटना की जानकारी मिली और जब मौके पर टीम पहुंची तो महिला को घर में मृत पाया। उसके शरीर पर कई चोटें थीं और गर्दन पर गला घोंटने के निशान थे।

पुलिस के मुताबिक मृतका की बहन ने शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के संबंधों का विरोध किया था, जिसके कारण बेटी ने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि नाबालिग लड़की, पुरुष मित्र (वयस्क) और उसका नाबालिग भाई इस अपराध में संलिप्त हैं।

पुलिस अधिकारी ने एक समाचार चैनल को बताया कि लड़की 19 जून को घर से चली गई थी और 20 जून को उसकी मां ने थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अधिकारी के मुताबिक बाद में लड़की को मां के हवाले कर दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि इसके कारण लड़की और उसकी मां के बीच मतभेद पैदा हुआ और अंतत: यह घटना हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\