पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पति ने की पत्रकार पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

पाकिस्तान में एक महिला पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता की उसके पति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. रविवार को मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई. घटना केच जिला मुख्यालय तुर्बत की है. उन्होंने पीटीवी बोलान पर एक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया था. वह महिला सशक्तीकरण के लिए भी काम कर रही थीं.

Gun point. (File Photo: IANS)

इस्लामाबाद, 6 सितंबर: पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक महिला पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता की उसके पति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. रविवार को मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई. घटना केच जिला मुख्यालय तुर्बत की है. पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मेहराब गिचकी अपनी पत्नी शाहीना शाहीन बलोच को कार से लेकर अस्पाल पहुंचा, लेकिन तत्काल वहां से फरार हो गया. उस वक्त तक महिला की गोली लगने से मौत हो चुकी थी.

समाचार पत्र डॉन की खबर के मुताबिक पुलिस तुर्बत के पीटीसीएल कॉलोनी स्थित उस घर में पहुंची जहां कथित तौर पर गोलीबारी की घटना हुई थी. पुलिस को वहां खून दिखाई दिया, साथ ही एक गोली और गोली का खोखा भी वहां से मिला. पुलिस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बलोच गिचकी की पत्नी थी. हालांकि महिला के एक रिश्तेदार ने इस बात से इनकार किया.

यह भी पढ़ें: Female Journalist Shaheena Shaheen shot dead: पाकिस्तानी महिला पत्रकार शाहीना शाहीन की बलूचिस्तान में गोली मारकर हत्या

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. गिचकी अभी फरार है. उन्होंने कहा कि यह मामला घरेलू हिंसा का प्रतीत होता है. महिला बलूच की पत्रिका ‘दाज़गोहर’ की संपादक थीं. उन्होंने पीटीवी बोलान पर एक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया था. वह महिला सशक्तीकरण के लिए भी काम कर रही थीं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड