देश की खबरें | बेंगलुरु में महिला की हत्या मामले में पति मुख्य संदिग्ध: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेंगलुरु में 32 वर्षीय महिला का शव एक सूटकेस में मिलने के मामले में उसका पति मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 28 मार्च कर्नाटक के बेंगलुरु में 32 वर्षीय महिला का शव एक सूटकेस में मिलने के मामले में उसका पति मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के पति ने कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसका अब पुणे में इलाज हो रहा है।

मृतक गौरी खेडेकर का शव बृहस्पतिवार को एक सूटकेस में मिला था। वह महाराष्ट्र की मूल निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि उसका पति राकेश राजेंद्र खेडेकर अपराध के बाद पुणे भाग गया, जहां उसने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

मुख्य संदिग्ध राकेश राजेंद्र खेडेकर को हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है और फिलहाल महाराष्ट्र के एक अस्पताल में उसका इलाज हो रहा है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शहर के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और ऐसा लगता है कि महिला का पति ही मुख्य संदिग्ध है।

उन्होंने बताया, "उसे पुणे के एक अस्पताल में भर्ती पाया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि उसने आत्महत्या के प्रयास में जहर खा लिया था। वह अस्पताल में हैं और हमारी टीम ने पुणे पुलिस से संपर्क किया है।"

दयानंद के अनुसार बेंगलुरु पुलिस की एक टीम पुणे गई है और जैसे ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिलेगी उसे पूछताछ के लिए यहां लाया जाएगा।

हत्या के पीछे वैवाहिक विवाद को कारण बताया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "मृतका के रिश्तेदार बेंगलुरु आ गए हैं और बाकी जानकारी उनसे ली जाएगी।"

इससे पहले, बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी थी।

महिला और उसका पति पिछले महीने बेंगलुरु चले गए थे और डोड्डाकम्मनहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे।

महिला का पति एक आईटी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम करता है। महिला का शव फ्लैट के ‘स्नानघर’ में सूटकेस में मिला। उसके शरीर पर चाकू के घाव के निशान थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को यहां लाकर पूछताछ करने के बाद ही हत्या के पीछे के वास्तविक मकसद का पता चल सकेगा।

अधिकारी ने कहा, "मामले की जांच की जा रही है और इन विवरणों को सत्यापित करने की आवश्यकता है।"

पुलिस ने बताया कि महिला के पास पत्रकारिता एवं जनसंपर्क में स्नातक की डिग्री थी और उसका पति घर से काम करता था।

पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\