देश की खबरें | नोएडा में पत्नी की हत्या कर पति ने की खुदकुशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

नोएडा, 17 फरवरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले संजय तथा उनकी पत्नी निशा उर्फ नैना सेक्टर 135 स्थित वाजिदपुर गांव में एक मकान में किराए पर रहते थे।

उन्होंने बताया कि बुधवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों दंपति ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि नैना की गला दबाकर हत्या की गई है तथा संजय ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक दंपति के पड़ोस में ही उनका बेटा पवन अपनी पत्नी के साथ रहता है। उसकी अपने माता-पिता से बनती नहीं है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\