देश की खबरें | उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के टिकट बेचने के आरोपों से आहत हरीश रावत ने खुद को कांग्रेस से निकालने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत द्वारा ​विधानसभा चुनाव में टिकट बेचने के आरोपों से आहत कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने मंगलवार को कहा कि ‘मुझे पार्टी से निष्कासित कर दें।’

देहरादून, 15 मार्च प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत द्वारा ​विधानसभा चुनाव में टिकट बेचने के आरोपों से आहत कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने मंगलवार को कहा कि ‘मुझे पार्टी से निष्कासित कर दें।’

हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में प्रदेश पार्टी अभियान समिति के अध्यक्ष रहे रावत ने कहा कि वह पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।

विधानसभा चुनावों में टिकट बेचने के आरोप को 'अत्यधिक गंभीर' बताते हुए रावत ने कहा, ‘‘यदि यह आरोप एक ऐसे व्यक्ति पर लगाया जा रहा हो, जो मुख्यमंत्री रहा है, जो पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा है, जो पार्टी का महासचिव रहा है और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य है और आरोप लगाने वाला व्यक्ति भी गंभीर (महत्वपूर्ण) पद पर आसीन व्यक्ति हो तो कांग्रेस पार्टी मेरे उपर लगे इस आरोप के आलोक में मुझे पार्टी से निष्कासित करे।’’

रावत ने यहां एक फेसबुक पोस्ट में होली के त्योहार को बुराइयों के शमन का उचित उत्सव बताते हुए कहा कि कांग्रेस को होलिका दहन में हरीश रावत रूपी बुराई का भी दहन कर देना चाहिए‌।

करीबी से विरोधी बने रणजीत रावत ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री पर पार्टी टिकट बेचने का आरोप लगाया था।

हरीश रावत और रणजीत रावत दोनों को ही 14 फरवरी को हाल में हुए विधानसभा चुनावों में लालकुआं और सल्ट सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस ने हरीश रावत को पहले रामनगर सीट से टिकट दिया था लेकिन बाद में रणजीत रावत के विरोध के बाद उन्हें लालकुआं सीट से चुनावी समर में उतारा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट