देश की खबरें | ‘‘हिंदुओं पर हमलों’’ के खिलाफ दिल्ली में सैकड़ों लोगों ने मार्च निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लुटियंस दिल्ली की सड़कों पर कई नेताओं एवं धार्मिक व्यक्तियों समेत सैकड़ों लोगों ने तिरंगा और विभिन्न हिंदू संगठनों के झंडे लेकर ‘‘समुदाय पर हो रहे हमलों’’ के खिलाफ शनिवार को ‘‘संकल्प मार्च’’ निकाला।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई लुटियंस दिल्ली की सड़कों पर कई नेताओं एवं धार्मिक व्यक्तियों समेत सैकड़ों लोगों ने तिरंगा और विभिन्न हिंदू संगठनों के झंडे लेकर ‘‘समुदाय पर हो रहे हमलों’’ के खिलाफ शनिवार को ‘‘संकल्प मार्च’’ निकाला।

विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित मार्च मंडी हाउस इलाके से शुरू होकर जंतर मंतर पर खत्म हुआ और इस दौरान लोगों ने ‘जय श्री राम’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत मां की जय’ के नारे लगाए।

जंतर मंतर पर एक जनसभा के दौरान उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर अवतार सिंह ने चेतावनी दी कि हिंदुओं को निशाना बनाने वालों को ‘‘बख्शा नहीं जाएगा।’’

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने राजस्थान के उदयपुर में हाल में हुई एक दर्जी की हत्या का जिक्र करते हुए दावा किया कि हर जगह हिंदुओं पर हमला किया जा रहा है।

सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस ‘संकल्प मार्च’ के लिए आज कई हिंदू समूह सड़कों पर हैं। हम यहां हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्हें इस तरह से निशाना नहीं बनाया जा सकता।... हमें निशाना बनाने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं।’’

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरीं भाजपा की पूर्व पदाधिकारी नुपुर शर्मा का समर्थन करते हुए कुमार ने कहा कि शीर्ष अदालत का कोई फैसला आने तक उन्हें ‘‘निर्दोष’’ माना जाना चाहिए।

शर्मा को बयान को लेकर उच्चतम न्यायालय ने हाल में उन्हें फटकार लगाई थी।

कुमार ने कहा, ‘‘हमारा देश संविधान के अनुसार ही चलेगा। मैंने नुपुर शर्मा के बयान सुने हैं और उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के जीवन के केवल दो उदाहरण दिए थे। जब तक उच्चतम न्यायालय यह नहीं कह देती कि नुपुर शर्मा दोषी हैं, तब तक हरेक को उन्हें निर्दोष समझना चाहिए। उच्चतम न्यायालय के दो न्यायाधीशों ने एक टिप्पणी की है और इसे फैसला नहीं समझा जाना चाहिए।’’

न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित नेता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणी को लेकर उन्हें एक जुलाई को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि उनकी (नुपुर की) ‘‘बेलगाम जुबान’’ ने ‘‘पूरे देश को आग में झोंक’’ दिया। न्यायालय ने यह भी कहा था कि ‘‘देश में जो कुछ हो रहा है, उसके लिए शर्मा अकेले जिम्मेदार हैं।’’

न्यायालय ने शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर विभिन्न राज्यों में दर्ज प्राथमिकियों को एक साथ जोड़ने संबंधी उनकी याचिका स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा था कि उन्होंने (शर्मा ने) पैगंबर मोहम्मद के बारे में टिप्पणी या तो सस्ता प्रचार पाने के लिए या किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत या किसी घृणित गतिविधि के तहत की।

इससे पहले, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शीर्ष अदालत की टिप्पणियों पर निराशा व्यक्त की थी।

इस मार्च में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और कपिल मिश्रा ने भी हिस्सा लिया। विहिप के कई कार्यकर्ताओं और राजस्थान एवं बिहार से कई धार्मिक नेताओं ने भी जंतर मंतर में जनसभा में भाग लिया।

मार्च के कारण मध्य दिल्ली में कई सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

यातायात पुलिस ने यात्रियों को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे के बीच सिकंदरा रोड, बाराखंबा रोड, कॉपरनिकस मार्ग, फिरोज शाह रोड, भगवान दास रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, संसद मार्ग, कनॉट प्लेस, पटेल चौक और जनपथ की तरफ जाने से बचने की सलाह दी थी। बहरहाल, ये सड़कें पदयात्रियों के लिए खुली रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\