देश की खबरें | लॉकडाउन के बाद खुली ऐतिहासिक इमारतें देखने मुश्किल से पहुंच रहे सौ आगंतुक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में ऐतिहासिक इमारतों को तीन महीने से अधिक समय के बाद जनता के लिए फिर से खोले जाने के एक दिन बाद आगंतुकों की संख्या बहुत कम रही।

नयी दिल्ली, सात जुलाई देश में ऐतिहासिक इमारतों को तीन महीने से अधिक समय के बाद जनता के लिए फिर से खोले जाने के एक दिन बाद आगंतुकों की संख्या बहुत कम रही।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित इमारतों और संग्रहालयों को छह जुलाई को खोल दिया गया और इनमें दो पाली में प्रवेश दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी की चपेट में महाराष्ट्र, पिछले 24 घंटे में 5134 मामले पाए जाने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख के पार पहुंची.

उन्होंने कहा कि पहली पाली में पूर्वाह्न नौ बजे से मध्याह्न 12 बजे तक जाने दिया जाएगा और दूसरी पाली में 12 बजे से शाम छह बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक इमारत में हर पाली में एक हजार से 2,500 आगंतुकों को ही प्रवेश करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के पिछले 24 में कर्नाटक में 1,498 नए मरीज पाए गए: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ऐतिहासिक इमारतों में प्रवेश के लिए टिकट की सुविधा ऑनलाइन ही उपलब्ध है।

एएसआई द्वारा संरक्षित जिन इमारतों में अमूमन सबसे ज्यादा लोग आते थे वहां अब बहुत कम लोग आ रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को दिल्ली के कुतुब मीनार के लिए लगभग 60 लोगों ने टिकट बुक कराया।

दोपहर की पाली में शाम चार बजे तक केवल 28 टिकट बुक हुए। आमतौर पर कुतुब मीनार देखने प्रतिदिन आठ से 12 हजार लोग आते हैं।

राजधानी में लाल किला घूमने मुश्किल से सौ लोग आए और दोपहर की पाली के लिए केवल 51 टिकट ही बुक हुए। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और कुंभलगढ़ किले घूमने के लिए 150-150 आगंतुक ही आए।

अधिकारियों ने कहा कि ग्वालियर के किले, बेल्लारी के किले और मट्टनचेरी महल में दोपहर की पाली में कोई आगंतुक नहीं आया।

हालांकि अधिकारियों का मानना है कि वर्तमान में देश के लोगों के मूड को देखते हुए कम लोगों के आने की उम्मीद थी।

पर्यटन से राजस्व देने वाली लगभग एक तिहाई इमारतें उन पांच राज्यों में स्थित हैं जो कोविड-19 महामारी से सर्वाधिक प्रभावित हैं।

इनमें से महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश शामिल है।

आगरा का ताजमहल, औरंगाबाद की अजंता एलोरा गुफाएं और कोणार्क के सूर्य मंदिर को जनता के लिए नहीं खोला गया है।

मामल्लापुरम में स्थित सांस्कृतिक महत्व की ऐतिहासिक स्मारकों में दोपहर की पाली में कोई नहीं आया और पूरे एक हजार टिकट नहीं बिके।

मध्य प्रदेश के खजुराहो में एक हजार में से केवल 350 टिकट बिके।

बिहार के नालंदा में स्थित संग्रहालय में लगभग 40 लोग ही पहुंचे और विक्रमशिला देखने केवल 20 आगंतुक आए।

अधिकारियों के अनुसार बोध गया में भी बहुत कम लोग आए।

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार महल और हजारदुआरी महल को देखने मुश्किल से 30 लोग आए।

संस्कृति मंत्रालय के अनुसार प्रवेश के लिए ई-टिकट ही जारी किए जा रहे हैं और इमारतों के परिसर के अंदर खाना पीना या सामूहिक फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है।

पार्किंग और खाने पीने की वस्तुएं खरीदने के लिए भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ही टिकट लेना और भुगतान करना होगा।

मंत्रालय की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया में कहा गया, “चुनिंदा ऐतिहासिक इमारतों में आगंतुकों की सीमित संख्या को ही प्रवेश दिया जाएगा। आगंतुकों को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। मास्क लगाना अनिवार्य है। प्रवेश द्वार पर स्वछता और थर्मल जांच के अनिवार्य उपाय किए जाएंगे। बिना लक्षण वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इमारतों में प्रवेश और निकास के लिए रास्ते तय किए गए हैं और आगंतुकों को उन्हीं से गुजरना होगा।”

प्रत्येक इमारत के प्रवेश पर आगंतुक को अपना फोन नंबर दर्ज कराना अनिवार्य होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\