देश की खबरें | दिल्ली में रही उमस भरी गर्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को उमस भरा मौसम रहा। शहर का एक बड़ा हिस्सा अभी भी वर्षा से वंचित हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को उमस भरा मौसम रहा। शहर का एक बड़ा हिस्सा अभी भी वर्षा से वंचित हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने हालांकि अगले दो दिनों के दौरान शहर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

यह भी पढ़े | भारत में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 63 फीसदी दर्ज की गई : 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘मानसून उत्तर की ओर बढ़ना शुरू हो गया है। अगले दो दिनों में दिल्ली में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।’’

उन्होंने हालांकि कहा कि राजधानी में ‘‘अच्छी’’ बारिश अगले सात दिनों के दौरान होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | राजस्थान में वायरल ऑडियो पर छिड़ी जंग, आरोपी अशोक सिंह और भारत मलानी ने अपनी आवाज का सैंपल देने से किया मना.

सफदरजंग वेधशाला ने जुलाई में अब तक 47.9 मिमी बारिश दर्ज की है, जो सामान्य के 109.4 मिमी से 56 प्रतिशत कम है। सफदरजंग वेधशाला शहर के लिए प्रतिनिधि आंकड़े प्रदान करती है।

पालम और लोधी रोड मौसम केन्द्रों ने भी जुलाई में 38 और 49 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की है।

सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आर्द्रता का स्तर बढ़कर 89 फीसदी हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 27 जून की सामान्य तारीख से दो दिन पहले 25 जून को दिल्ली पहुंचा था।

इस मौसम के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य वर्षा होने का अनुमान जताया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\