देश की खबरें | दलित व्यक्ति से थूक में नाक रगड़वाने के मामले में ओडिशा को मानवाधिकार आयोग का नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने ओडिशा के केन्द्रपाड़ा जिले में एक दलित व्यक्ति से कथित रूप से थूक में नाम रगड़वाने के मामले में शुक्रवार को राज्य सरकार से रिपोर्ट देने को कहा।

भुवनेश्वर, 22 अप्रैल राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने ओडिशा के केन्द्रपाड़ा जिले में एक दलित व्यक्ति से कथित रूप से थूक में नाम रगड़वाने के मामले में शुक्रवार को राज्य सरकार से रिपोर्ट देने को कहा।

भुवनेश्वर से करीब 90 किलोमीटर दूर तिखिरी गांव निवासी इस दलित व्यक्ति को गांव के सरपंच ने कथित रूप से ऐसा करने पर मजबूर किया। सरपंच पिछले रविवार को दलित व्यक्ति के घर मंदिर के लिए चंदा मांगने गया था।

पीड़ित की पत्नी ने मारसघई थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उन्होंने सरपंच को बताया कि वे पहले ही मंदिर के लिए दान दे चुके हैं तो उन्हें परेशान किया गया।

महिला ने दावा किया कि उसके पति को अपने ही थूक में नाक रगड़ने को मजबूर किया गया और आसपास के लोग तमाशा देखते रहे।

घटना के संबंध में मीडिया में आयी खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक बयान में कहा है कि यह बेहद ‘‘गंभीर प्रकृति’ का मामला है क्योंकि पीड़ित के सम्मान के अधिकार का गंभीर उल्लंघन हुआ है।

आयोग ने कहा कि घटना के संबंध में मुख्य सचिव को नोटिस भेजकर जांच के संबंध में छह सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।

मानवाधिकार आयोग ने दलित को वैधानिक सहायता देने का भी निर्देश दिया है।

वहीं, मारसघई थाने के निरीक्षक पी. के. कानूनगो ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\