जरुरी जानकारी | भारत में वैमानिकी कंपनियों के लिए ‘काफी संभावनाएं' : सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को भारतीय विमानन क्षेत्र में वृद्धि की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब वैमानिकी कंपनियों के लिए देश में अवसरों का लाभ उठाने का समय आ गया है।

ग्वालियर, एक सितंबर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को भारतीय विमानन क्षेत्र में वृद्धि की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब वैमानिकी कंपनियों के लिए देश में अवसरों का लाभ उठाने का समय आ गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक विमानन खंड में भूराजनीतिक मुद्दों और आपूर्ति श्रृंखला संबंधी मुश्किलों के बीच ‘भारत सुरक्षित स्थान है, जो जोखिमों की भरपाई करने में मदद कर सकता है।’

उन्होंने अपने घरेलू निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर में ‘समावेशी वैश्विक मूल्य श्रृंखला की ओर कदम’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैमानिकी सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में यह बात कही।

सिंधिया ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ने वाले विमानन बाजारों में से एक है। देश में हवाई यात्रियों की संख्या 2035 तक बढ़कर 42.5 करोड़ होने की संभावना है, जो अभी 14.5 करोड़ है।

उन्होंने कहा, “भारत में आप सभी (वैमानिकी कंपनियों) के लिए काफी क्षमताएं, संभावनाएं हैं... आप सभी के लिए नए सिरे से सोचने का समय आ गया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड