देश की खबरें | तंबाकू मुक्ति पर केंद्रित क्षेत्रीय एशियाई दूत सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी एचपीयू छात्रा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बच्चों से संबंधित तंबाकू मुक्ति पर केंद्रित क्षेत्रीय एशियाई युवा दूत सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के समाज कार्य विभाग की एक स्नातकोत्तर छात्रा भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। विश्वविद्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
शिमला, 27 अगस्त बच्चों से संबंधित तंबाकू मुक्ति पर केंद्रित क्षेत्रीय एशियाई युवा दूत सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के समाज कार्य विभाग की एक स्नातकोत्तर छात्रा भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। विश्वविद्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
एचपीयू की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ऋतु ठाकुर बैंकाक में 28 अगस्त से एक सितंबर तक आयोजित इस सम्मेलन में हिस्सा लेगी।
इसने कहा कि वह राज्य में नडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में चलाए गए‘तंबाकू मुक्त’ अभियान में अहम भूमिका निभा चुकी है।
बयान के मुताबिक, विश्वविद्यालय के कुलपति एस पी बंसल ने इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए ठाकुर को बधाई दी।
समाज विभाग की प्रमुख अनुपमा भारती ने कहा कि ठाकुर पिछले कुछ समय से तंबाकू मुक्ति अभियान में शामिल रही है तथा इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उसका चयन विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।
बयान के मुताबिक, मंडी जिले के कारसोग क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ठाकुर संपर्क अभियान चलाकर, संबंधित पक्षों के साथ संपर्क स्थापित कर, रणनीतियां बनाकर हिमाचल प्रदेश में तंबाकू के सेवन के खिालफ मुहिम चला रही है।
बयान के अनुसार, वह तंबाकू उत्पादों पर कर बढ़ाने के लिए अभियान चला चुकी है। वह बांग्लादेश, चीन, इंडोनेशिया पाकिस्तान, फिलीपीन और वियतनाम के युवा दूतों के साथ इस सम्मेलन में हिस्सा लेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)