जरुरी जानकारी | एचपीसीएल का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में तीन गुना से अधिक हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक तेल विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक हो गया।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी सार्वजनिक तेल विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक हो गया।

एचपीसीएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 2,543.65 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 712.84 करोड़ रुपये था।

इसके पहले कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 142.67 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में कंपनी को ईंधन खुदरा कारोबार से 4,566.07 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो एक साल पहले समान अवधि में 981.02 करोड़ रुपये एवं सितंबर तिमाही में 1,285.96 करोड़ रुपये था।

कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें गिरने के बावजूद एचपीसीएल एवं अन्य तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा दाम नहीं घटाए हैं जिससे उसके लाभ में बढ़ोतरी हुई है।

एचपीसीएल ने कहा कि पिछली तिमाही में उसकी परिचालन आय 1.18 लाख करोड़ रुपये के साथ लगभग अपरिवर्तित रही।

कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 64.7 लाख टन कच्चे तेल का शोधन किया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह मात्रा 53.4 लाख टन थी।

हालांकि इसका रिफाइनिंग मार्जिन एक साल पहले के 8.49 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 6.01 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी