जरुरी जानकारी | एचपीसीएल का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 90 प्रतिशत गिरकर 634 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी एचपीसीएल के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ में 90 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी एचपीसीएल के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ में 90 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने सोमवार को शेयर बाजार को अप्रैल-जून 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे की सूचना देते हुए कहा कि इस अवधि में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 633.94 करोड़ रुपये रहा।

एक साल पहले की समान तिमाही में एचपीसीएल ने 6,765.50 करोड़ रुपये का तगड़ा मुनाफा कमाया था।

कंपनी के लाभ में तिमाही आधार पर भी गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी-मार्च, 2024 की अवधि में एचपीसीएल का लाभ 2,709.31 करोड़ रुपये रहा था।

रिफाइनरी मार्जिन में गिरावट आने और ईंधन की कीमतों में कमी से विपणन मार्जिन में कमी आई। इससे लाभ में कमी आई है।

रिफाइनरी और विपणन कारोबार से एचपीसीएल की कर-पूर्व आय (एबिटा) 90 प्रतिशत घटकर 907.86 करोड़ रुपये रह गई।

आम चुनावों की घोषणा से ठीक पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। इससे एचपीसीएल एवं अन्य सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की आय में गिरावट आई।

इसके अलावा अपेक्षाकृत स्थिर कच्चे तेल की कीमतों पर उत्पादों का मार्जिन घटने से मुनाफे में गिरावट आई।

एचपीसीएल ने आलोच्य अवधि में कच्चे तेल को ईंधन में बदलने पर प्रति बैरल 5.03 डॉलर कमाए, जबकि पिछले साल की समान अवधि में सकल रिफाइनिंग मार्जिन 7.44 डॉलर प्रति बैरल था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज