जरुरी जानकारी | एचपीसीएल घाटे से उबरी, दूसरी तिमाही में कमाया 5,827 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में वह एक बार फिर मुनाफे में आ गई है।

नयी दिल्ली, छह नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में वह एक बार फिर मुनाफे में आ गई है।

कंपनी ने कहा कि उसके बेहतर नतीजों में विपणन मार्जिन बढ़ने का विशेष योगदान रहा।

एचपीसीएल ने शेयर बाजार को बताया कि जुलाई-सितंबर, 2023-24 में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 5,826.96 करोड़ रुपये रहा है। दूसरी ओर पिछले साल की इसी अवधि में उसे 2,475.69 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी को विपणन मार्जिन में बढ़ोतरी से मदद मिली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं होने से उसे पिछले साल हुए नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली।

कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में तेल रिफाइनिंग और विपणन कारोबार से कर-पूर्व लाभ 6,984.60 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में उसे 2,462.57 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

एचपीसीएल ने कहा कि उसे अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान कच्चे तेल के प्रत्येक बैरल को पेट्रोलियम ईंधन में बदलने पर 10.49 अमेरिकी डॉलर की प्राप्ति हुई।

तिमाही के दौरान कंपनी की आमदनी घटकर 1.02 लाख करोड़ रुपये रह गई। इससे पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 1.13 लाख करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू