जरुरी जानकारी | एचपीसीएल को चौथी तिमाही में 3,018 करोड़ रुपए का भारी मुनाफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भंडार में रखे कच्चे तेल से लाभ और रिफाइनरी मार्जिन बढ़ने से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ उछलकर 3,018 करोड़ रुपए पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 20 मई भंडार में रखे कच्चे तेल से लाभ और रिफाइनरी मार्जिन बढ़ने से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ उछलकर 3,018 करोड़ रुपए पहुंच गया।

वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 27 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था।

एचपीसीएल के चैयरमैन और प्रबंध निदेशक एम के सुराना ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, "कारोबार के मजबूत प्रदर्शन, भंडार में रखे कच्चे तेल से लाभ के सहारे रिफाइनरी मार्जिन में उछाल और अनुकूल विनिमय दर की वजह से हमारे लाभ में वृद्धि हुई।"

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी को कच्चे तेल के हर बैरल को तेल में बदलने के साथ 8.11 डॉलर हासिल हुआ।

सुराना ने बताया कि कंपनी को भंडार में रखे कच्चे तेल से वित्त वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही में 4,608 करोड़ रुपए का लाभ हुआ जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 4,113 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में पेट्रोलियम कंपनी को 10,664 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ हुआ। जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में 2,637 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की सकल बिक्री 2,69,243 करोड़ रुपए रही जो पहले (2019-20 में) 2,86,250 करोड़ रुपए थी।

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कंपनी ने प्रति शेयर 22.75 रुपए का अंतिम लाभांश देने का प्रस्ताव दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान