जरुरी जानकारी | पहली तिमाही में आवास मूल्य सूचकांक सालाना आधार पर 3.5 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई) चालू वित्त वर्ष (2022-23) की पहली अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 3.5 प्रतिशत बढ़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

मुंबई, 30 अगस्त अखिल भारतीय आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई) चालू वित्त वर्ष (2022-23) की पहली अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 3.5 प्रतिशत बढ़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

सालाना आधार पर अखिल भारतीय एचपीआई पहली तिमाही में 1.8 प्रतिशत बढ़ा। एक साल पहले इसी तिमाही में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

शहरों के अनुसार देखा जाए, तो कोलकाता में एचपीआई में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं बेंगलुरु में चार प्रतिशत की गिरावट आयी।

अखिल भारतीय एचपीआई में तिमाही आधार पर अप्रैल-जून के दौरान 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दिल्ली, कोलकाता और जयपुर में मकान कीमतों में तिमाही आधार पर गिरावट हुई है, जबकि यह शेष शहरों के लिए बढ़ा है।

ये आंकड़े 10 बड़े शहरों में आवास पंजीकरण प्राधिकरणों से प्राप्त किये गये हैं। ये शहर... अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी