जरुरी जानकारी | आवास कीमत सूचकांक तीसरी तिमाही में 3.1 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय आवासीय कीमत सूचकांक (एचपीआई) 2024-25 की तीसरी तिमाही में 3.1 प्रतिशत बढ़ा है।
मुंबई, 27 फरवरी अखिल भारतीय आवासीय कीमत सूचकांक (एचपीआई) 2024-25 की तीसरी तिमाही में 3.1 प्रतिशत बढ़ा है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार इससे पिछले तीन महीनों में इसमें 4.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 3.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
आरबीआई ने 10 प्रमुख शहरों में पंजीकरण प्राधिकरणों से प्राप्त लेनदेन के आंकड़ों के आधार पर, बृहस्पतिवार को 2024-25 की दिसंबर तिमाही के लिए आवास मूल्य सूचकांक जारी किया।
ये शहर हैं... अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई।
आरबीआई ने कहा कि सालाना आवासीय कीमत सूचकांक (एचपीआई) वृद्धि सभी शहरों में व्यापक रूप से अलग-अलग है। यह वृद्धि 8.1 प्रतिशत (कोलकाता) की उच्च वृद्धि से लेकर 0.1 प्रतिशत (कानपुर) तक है।
तिमाही आधार पर, 2024-25 की तीसरी तिमाही में अखिल भारतीय एचपीआई में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
दिसंबर तिमाही के दौरान मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर और कोच्चि में घर की कीमतों में तिमाही आधार पर वृद्धि दर्ज की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)