जरुरी जानकारी | आवास मंत्रालय ने नई इमारतों में बिजली तार, अन्य प्रणाली के साथ दूरसंचार सुविधाओं की वकालत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शुक्रवार को नई इमारतों के भीतर बिजली के तार, चिमनी जैसी अन्य जरूरी प्रणाली के साथ साथ दूरसंचार कनेक्शन के लाइनें भी व्यवस्था स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया है।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शुक्रवार को नई इमारतों के भीतर बिजली के तार, चिमनी जैसी अन्य जरूरी प्रणाली के साथ साथ दूरसंचार कनेक्शन के लाइनें भी व्यवस्था स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया है।

उन्होंने कहा कि घरों में डिजिटल कनेक्टिविटी यानी संपर्क बिजली और पानी के कनेक्शन की तरह बुनियादी सुविधा बन गया है।

मिश्रा ने ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम के कार्यक्रम में कहा, ‘‘यह नया भारत है। हम दूरसंचार संपर्क सुविधा के बिना काम नहीं कर सकते। जो भी नई इमारत, मकान, कमरा हम बनाने जा रहे हैं, उसमें संपर्क सुविधा की व्यवस्था होनी चाहिए। जिस प्रकार बिजली, पानी की तरह आप कोई काम नहीं कर सकते, वही स्थिति दूरसंचार कनेक्टिविटी की हो गयी है।’’

राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति, 2018 में हर नये शहर और बड़ी सड़क परियोजनाओं आदि में साझा सेवा व्यवस्था और उपयोगी गलियारा बनाने का प्रस्ताव किया गया है।

मिश्रा ने कहा कि स्मार्ट शहरों में स्मार्ट सड़कें बनायी जा रही हैं। इन सड़कों एक ही प्रणाली बनायी गयी है जिसके जरिये सभी प्रकार के तार (केबल) और कनेक्शन सेवाएं जाने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की साझा व्यवस्था से सड़कों को नुकसान नहीं पहुंचता।

सचिव ने कहा, ‘‘इमारतों में दूरसंचार के लिये साझाी व्यवस्था के लिये हम कोई परामर्श नहीं देंगे बल्कि यह इमारत निर्माण के उप-नियमों में लागू होगा। दूरसंचार मंत्रालय के साथ मिलकर हम कुछ प्रकार का प्रोत्साहन देंगे ताकि यह एक नई परिपाटी बन जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी