जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष में आवास वित्त कंपनियां 8-10 प्रतिशत की दर से बढ़ेंगी: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अर्थव्यवस्था में सुधार और ऊंची मांग से आवास वित्त कंपनियों (एचएफसी) द्वारा चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 8 से 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

मुंबई, आठ नवंबर अर्थव्यवस्था में सुधार और ऊंची मांग से आवास वित्त कंपनियों (एचएफसी) द्वारा चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 8 से 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रेटिंग एजेंसी इक्रा रेटिंग्स ने सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कोविड​​​​-19 की दूसरी लहर की वजह से आवास वित्त कंपनियां बुरी तरह प्रभावित हुईं।

हालांकि, जून, 2021 के अंत से इन कंपनियों की संग्रह दक्षता (सीई) में सुधार होना शुरू हुआ। दूसरी तिमाही में इसमें और सुधार हुआ।

एजेंसी ने रिपोर्ट में कहा, ‘‘उद्योग में अच्छी मांग, आर्थिक गतिविधियों के बढ़ते स्तर और देश में बढ़ते टीकाकरण से वित्त वर्ष 2021-22 में वितरण में लगातार वृद्धि और सीई में सुधार की उम्मीद है।’’

कंपनी के उपाध्यक्ष और क्षेत्र प्रमुख (वित्तीय क्षेत्र की रेटिंग) सचिन सचदेवा ने कहा कि भारत में एचएफसी का कुल ऑन-बुक पोर्टफोलियो 30 जून, 2021 तक 11 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिसमें आवास ऋण (एचएल), संपत्ति पर ऋण (एलएपी) और निर्माण के लिए कर्ज देना शामिल है।

कोविड-19 के कारण लगे प्रतिबंधों ने बीते वित्त वर्ष में पोर्टफोलियो की वृद्धि को छह प्रतिशत तक सीमित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\