देश की खबरें | जी20 की मेजबानी, कार्यक्रमों ने दुनिया को भारत के सामान्य लोगों के सामर्थ्य से परिचित कराया : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 समूह की भारत की मेजबानी का जिक्र करते हुए मंगलवार को कहा कि इस आयोजन एवं कार्यक्रमों ने दुनिया को भारत के सामान्य लोगों के सामर्थ्य से परिचित करा दिया है और देश की विविधता को विश्व अचंभे से देख रहा है।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 समूह की भारत की मेजबानी का जिक्र करते हुए मंगलवार को कहा कि इस आयोजन एवं कार्यक्रमों ने दुनिया को भारत के सामान्य लोगों के सामर्थ्य से परिचित करा दिया है और देश की विविधता को विश्व अचंभे से देख रहा है।

लाल किले की प्राचीर से 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करीब 90 मिनट तक राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ आज जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करने का भारत को अवसर मिला है। पिछले एक साल से देश के हर कोने में जिस प्रकार से जी-20 के अनेक आयोजन व कार्यक्रम हुए हैं, उसने देश के सामान्य लोगों के सामर्थ्य से दुनिया को ​परिचित करवाया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत की विविधता को दुनिया अचंभे से देख रही है, जिस कारण भारत का आकर्षण बढ़ा है।’’

जी20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इस समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं। भारत अभी जी-20 समूह की अध्यक्षता कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया प्रौद्योगिकी आधारित हो गई है और आने वाला युग प्रौद्योगिकी से पूरी तरह प्रेरित होगा, ऐसे में भारत की एक नई भूमिका होने वाली है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष वह जी20 शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली गए थे, वहां दुनिया के समृद्ध से समृद्ध और विकसित देशों के मुखिया, नेताओं ने डिजिटल इंडिया की सफलता के बारे में उनसे जानकारी ली और सवाल पूछे।

मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया का प्रभाव दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई जैसे शहरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि टीयर-2, टीयर-3 शहरों के युवा इससे जुड़ चुके हैं, छोटे छोटे नगरों, कस्बों के युवा इससे जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश के छोटे शहर, अपने कस्बे, आकार और आबादी में छोटे हो सकते हैं लेकिन इनके प्रयास में कोई कमी नहीं है।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी