खेल की खबरें | होप को इंग्लैंड के खिलाफ 2017 के हैंडिग्ले टेस्ट के प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप को उम्मीद है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2017 में हैंडिग्ले टेस्ट में किये गये शानदार प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहेंगे लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि लंबे प्रारूप में उनके आंकड़े अनुकूल नहीं हैं।

मैनचेस्टर, 18 जून वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप को उम्मीद है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2017 में हैंडिग्ले टेस्ट में किये गये शानदार प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहेंगे लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि लंबे प्रारूप में उनके आंकड़े अनुकूल नहीं हैं।

होप ने 2017 में हैंडिग्ले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक बनाये थे जिससे वेस्टइंडीज ने इस मैच में 322 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी। इसके बाद होप टेस्ट मैचों में शतक नहीं लगा पाये है।

यह भी पढ़े | Ayanti Reang Dead: त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती रियांग अपने घर में मृत मिली.

होप ने आठ जुलाई से शुरू होने वाली श्रृंखला से पूर्व वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये मीडिया से कहा, ‘‘मुझे खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं ऐसा करने में सक्षम हूं। ऐसा नहीं है कि मैंने पहले ऐसा नहीं किया है। ’’

वेस्टइंडीज मार्च के बाद अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला की तैयारी कर रहा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से हीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ठप्प पड़ा है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कहा- वसीम अकरम और वकार युनुस की तरह टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करना चाहता हूं.

होप ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह जैव सुरक्षित वातावरण में फिर से वेस्टइंडीज के लिये लंबी पारियां खेलने में सफल रहेंगे। उन्होंने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन टेस्ट मैचों में नहीं चल पाये और अब वह लंबे प्रारूप के अपने रिकार्ड में सुधार करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लाल गेंद से क्रिकेट खेलना मुझे बहुत पसंद है लेकिन रन और रिकार्ड वैसा नहीं है जैसा हम चाहते हैं। मैं इस पर काम रहा हूं। मैं अभी किसी चीज को गलत नहीं कह सकता क्योंकि मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि मैंने अलग तरह से तैयारियां की हैं। ’’

वेस्टइंडीज मैनचेस्टर में अपनी टीमों के बीच दो अभ्यास मैच खेलेगा और इसके बाद पहले टेस्ट मैच के लिये साउथम्पटन जाएगा। तीन दिवसीय अभ्यास मैच 23 जून से जबकि चार दिवसीय मैच 29 जून से खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड