विदेश की खबरें | हांगकांग रविवार को चीन से लगी सीमा को फिर से खोलना शुरू करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन की ‘शून्य कोविड’ नीति के कारण लगभग तीन वर्षों से चीन के साथ शहर की जमीनी और समुद्री सीमा चौकियां बंद थीं और जिससे देश में प्रवेश प्रतिबंधित था। सीमाओं के फिर से खुलने से हांगकांग की अर्थव्यवस्था को बहुत जरूरी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चीन की ‘शून्य कोविड’ नीति के कारण लगभग तीन वर्षों से चीन के साथ शहर की जमीनी और समुद्री सीमा चौकियां बंद थीं और जिससे देश में प्रवेश प्रतिबंधित था। सीमाओं के फिर से खुलने से हांगकांग की अर्थव्यवस्था को बहुत जरूरी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

बृहस्पतिवार की घोषणा तब हुई जब चीन दुनिया के कुछ सबसे सख्त वायरस रोधी उपायों में ढील दे रहा है। चीन की सरकार ने एक बयान में कहा कि रविवार से चीन धीरे-धीरे हांगकांग और देश के बीच उड़ानों की संख्या में वृद्धि करेगा और शहर से उड़ानों के लिए यात्री संख्या की सीमा को समाप्त कर देगा।

मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मेरा व्यक्तिगत झुकाव है, यदि कारक अनुमति देते हैं, तो मैं बड़ी संख्या में लोगों को वहां से गुजरने देना चाहता हूं क्योंकि यह स्थानीय और विदेशी दोनों तरह के बहुत से लोगों की मांग रही है - हांगकांग में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति की ओर बढ़ने की कामना।”

ली ने कहा कि इस कदम के पहले चरण के दौरान, चार सीमा चौकियां जो लगभग तीन वर्षों से बंद थीं वे फिर से शुरू हो जाएंगी तथा शहर में चौकियों की संख्या बढ़कर सात हो जाएगी। फिलहाल हांगकांग में तीन चौकियों को छोड़कर सभी चौकियां बंद हैं।

ली ने कहा कि हांगकांग सरकार ‘मुख्य भूमि’ (चीन) के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करने के बाद तय करेगी कि सीमा को फिर से खोलने के स्तर का विस्तार कब किया जाए।

एक कोटा प्रणाली के तहत प्रतिदिन 60,000 तक लोग हांगकांग से मुख्य भूमि चीन की यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर से शहर में प्रवेश करने वाले यात्रियों के लिये भी यही संख्या निर्धारित है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू