विदेश की खबरें | हांगकांग पुलिस ने नये सुरक्षा कानून के तहत पहली गिरफ्तारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हांगकांग पुलिस ने चीन की सरकार द्वारा लागू नये राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत पहली गिरफ्तारी करते हुए बुधवार को प्रदर्शन के दौरान कानून का उल्लंघन करने के संदेह में कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

हांगकांग, एक जुलाई हांगकांग पुलिस ने चीन की सरकार द्वारा लागू नये राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत पहली गिरफ्तारी करते हुए बुधवार को प्रदर्शन के दौरान कानून का उल्लंघन करने के संदेह में कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इनमें से कम से कम दो लोगों को हांग कांग की स्वतंत्रता की मांग कर पोस्टर और झंडे दिखाने के लिए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | निगार जौहर बनी पाकिस्तान की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल.

ट्विटर पर पुलिस के बयान के मुताबिक, एक व्यक्ति को पुलिस ने शहर के काउजवे बे जिले से गिरफ्तार किया जिसके हाथ में हांग कांग की स्वतंत्रता का ध्वज था। पुलिस ने प्रदर्शन कर रही भीड़ को कई बार चेतावनी दी थी कि वे कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।

पुलिस ने बाद में ब्रिटिश झंडे वाला एक पोस्टर हाथ में उठाने और हांग कांग की स्वतंत्रता की अपील कर रही एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान एयरलाइंस को बड़ा झटका, EASA ने 6 महीने के लिए यूरोप आने वाले विमानों पर लगाया बैन.

पुलिस ने फेसबुक पर कहा कि उसने अवैध रूप से जमा होने, हथियार रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने समेत विभिन्न आरोपों में 180 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में और ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है।

अर्ध स्वायत्त क्षेत्र में पिछले साल हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद चीन द्वारा लागू यह कानून मंगलवार को रात 11 बजे से प्रभावी हुआ।

यह कानून अलगाववादी, विध्वंसक या आतंकवादी गतिविधियों को अवैध बनाने के साथ ही शहर के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को रोकता है।

इसके अनुसार, शहर की स्वतंत्रता की अपील करने वाले नारे लगाने या पोस्टर और झंडा लहराने जैसी अलगाववादी गतिविधियों में किसी व्यक्ति का हिस्सा लेना, कानून का उल्लंघन है, भले ही इस दौरान हिंसा हुई हो या नहीं।

कानून का सबसे गंभीर अपराधी यानि जिसे अपराध का मुख्य षड्यंत्रकारी माना जाएगा, उसे अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है। कम गंभीर अपराध करने वालों को तीन साल तक की सजा मिल सकती है या कम समय के लिए हिरासत में रखा जा सकता है।

हांगकांग की नेता कैरी लैम ने औपनिवेशिक ब्रिटेन से इस अर्द्धस्वायत्त क्षेत्र को सौंपे जाने की वर्षगांठ पर बुधवार को अपने भाषण में इस नये सुरक्षा कानून को लागू किए जाने का पुरजोर समर्थन किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\