देश की खबरें | गृह मंत्री शाह ने असम से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर की बैठक, सोनोवाल ने की शिरकत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर रविवार को चर्चा की। इसके तहत एनआरसी, छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग और असम समझौते की महत्वपूर्ण उपधारा के कार्यान्वयन के लिए गठित समिति की रिपोर्ट पर चर्चा की गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 सितंबर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर रविवार को चर्चा की। इसके तहत एनआरसी, छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग और असम समझौते की महत्वपूर्ण उपधारा के कार्यान्वयन के लिए गठित समिति की रिपोर्ट पर चर्चा की गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों की टीम ने शाह के आवास पर हुई बैठक में शिरकत की। यह बैठक करीब दो घंटे चली।

यह भी पढ़े | लोकसभा में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय विधेयक 2020 पारित: 20 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एम्स से लौटने के बाद गृह मंत्री ने यह पहली बड़ी बैठक की। शाह चिकित्सकीय जांच के लिए एम्स में भर्ती हुए थे।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि रविवार शाम को हुई बैठक में असम-केन्द्रित एनआरसी, छह जातीय समुदायों कोच-राजबोंगशी, ताइ-अहोम, मताक, मरोन, चुटिया तथा चाय बागानों से संबंधित जनजातियों को अनूसूचित जनजाति का दर्जा देने और असम समझौते की छठी उपधारा को लागू करने को लेकर समिति की रिपोर्ट पर चर्चा की गयी।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: मुंबई और ठाणे में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट.

अंतिम राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का पिछले साल 31 अगस्त को प्रकाशन हुआ था। इससे 19.06 लाख लोगों के नाम बाहर रह गए थे। कुल 3.30 करोड़ आवेदन मिले थे जिसमें से 3.11 करोड़ नामों को शामिल किया गया।

असम सरकार एनआरसी को पहले ही खारिज कर चुकी है क्योंकि उसका दावा है कि इसमें कई अयोग्य लोगों के नाम शामिल किए गए जबकि वास्तविक भारतीय नागरिकों के नाम छूट गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\