देश की खबरें | मणिपुर के वीडियो के समय पर सवाल करके गृह मंत्री ने अपनी अक्षमता स्वीकार की: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मणिपुर से संबंधित वीभत्स वीडियो के समय को लेकर सवाल खड़ा किया जाना शर्मनाक है और वह ऐसा करके अपनी अक्षमता को स्वीकार कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मणिपुर से संबंधित वीभत्स वीडियो के समय को लेकर सवाल खड़ा किया जाना शर्मनाक है और वह ऐसा करके अपनी अक्षमता को स्वीकार कर रहे हैं।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह बिलकुल शर्मनाक है कि गृह मंत्री मणिपुर का भयावह वीडियो सामने आने के "समय" पर सवाल उठा रहे हैं। सदन में यह दावा करके कि खुफिया एजेंसियों को ऐसे किसी वीडियो के बारे में जानकारी नहीं थी, वह भारत के गृह मंत्री के रूप में सिर्फ अपनी अक्षमता को स्वीकार कर रहे हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘वह अनजाने में ही सही, मणिपुर के मुख्यमंत्री की अयोग्यता को भी स्वीकार कर रहे हैं।’’

शाह ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने से संबंधित वीडियो के मामले का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि यह घटना चार मई की है और बेहद शर्मनाक है जिसे कोई भी सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता।

गृह मंत्री ने साथ ही कहा कि लेकिन संसद सत्र के एक दिन पहले ही यह वीडियो क्यों आया और जिस किसी के पास भी यह वीडियो था उसे यह पुलिस को, पुलिस महानिदेशक को दे देना चाहिए था।

शाह ने कहा कि समय पर यह वीडियो पुलिस को दिया जाता तो तभी कार्रवाई हो जाती।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\