विदेश की खबरें | हॉलीवुड : लेखकों की हड़ताल के लंबा खिंचने के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दरअसल, राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका के 11,500 सदस्य मंगलवार को अपने करार की अवधि समाप्त होने के बाद हड़ताल पर चले गए हैं। यह बीते 15 वर्षों में हॉलीवुड में हो रही पहली हड़ताल है। इससे देर रात प्रसारित होने वाले ज्यादातर कार्यक्रमों की नयी कड़ियां अटक गई हैं, कई परियोजनाओं की शूटिंग रुक गई है और पूरी इंडस्ट्री का काम बेपटरी हो गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दरअसल, राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका के 11,500 सदस्य मंगलवार को अपने करार की अवधि समाप्त होने के बाद हड़ताल पर चले गए हैं। यह बीते 15 वर्षों में हॉलीवुड में हो रही पहली हड़ताल है। इससे देर रात प्रसारित होने वाले ज्यादातर कार्यक्रमों की नयी कड़ियां अटक गई हैं, कई परियोजनाओं की शूटिंग रुक गई है और पूरी इंडस्ट्री का काम बेपटरी हो गया है।

राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका अपने लेखकों के लिए न्यूनतम मेहनताना बढ़ाने, कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त लेखक नियुक्त करने और परियोजनाओं के संबंध में विशिष्टता का दबाव कम करने की मांग कर रहा है।

उसका आरोप है कि ओटीटी (ओवर द टॉप) युग में कार्यक्रमों की संख्या में वृद्धि के कारण उन पर काम का दबाव तो बहुत बढ़ गया है, लेकिन मेहनताने में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

एफएक्स पर प्रसारित ‘द बियर’ और नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शो ‘बिग माउथ’ की लेखिका केली गलुश्का (39) कहती हैं, “सब कुछ बदल गया है, लेकिन हमारा मेहनताना जस का तस है। यह मनोरंजन उद्योग में बदलाव का दौर है और अगर हम अपनी मांगों को लेकर आज मुखर नहीं होंगे, तो हमारी स्थिति कभी नहीं बदल पाएगी।”

इससे पहले, राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका की वर्ष 2007-08 की हड़ताल के समाधान में तीन महीने का समय लगा था। निर्माण स्टूडियो और कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एलायंस ऑफ मोशन पिक्चर एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स ने फिलहाल हड़ताली लेखकों से बातचीत की कोई पेशकश नहीं की है, न ही ऐसी कोई मंशा जाहिर की है। ऐसे में इस बार भी हड़ताल के लंबा खिंचने के आसार हैं।

हड़ताल में शामिल ‘सेंट्रल पार्क’ के लेखक जोश गाड ने कहा, “जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक हम हड़ताल जारी रखेंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now