विदेश की खबरें | इजराइल में धूमधाम से मनायी गयी होली, यहूदी त्योहार पुरीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तेल अवीव नगरपालिका के सहयोग से यहां भारतीय मिशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रविवार को तीन हजार से अधिक इजराइली और भारतीयों ने जाफा पोर्ट पर होली और यहूदी त्योहार पुरीम मनाया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जाफा पोर्ट (इजराइल), 16 मार्च तेल अवीव नगरपालिका के सहयोग से यहां भारतीय मिशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रविवार को तीन हजार से अधिक इजराइली और भारतीयों ने जाफा पोर्ट पर होली और यहूदी त्योहार पुरीम मनाया।

दोनों त्योहारों को मनाने के लिए आयोजित 'इंडिया एट जाफा पोर्ट' कार्यक्रम में नृत्य, शास्त्रीय संगीत, भारतीय परिधान, मेंहदी, आभूषण और भारतीय व्यंजन सहित भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिससे वहां मौजूद लोगों को एक प्रामाणिक भारतीय अनुभव प्राप्त हुआ।

होली और यहूदी त्योहार पुरीम प्रत्येक वर्ष एक ही दिन अथवा एक-दो दिन के अंतर पर होते हैं।

इस कार्यक्रम में देशभर से हजारों भारतीय शामिल हुए, जिनमें भारतीय मूल के इजराइली और भारतीय छात्र भी शामिल थे।

भारतीय त्योहार होली और यहूदी त्यौहार पुरीम में कई समानताएं हैं।

भारतीय मिशन के उप प्रमुख राजीव बोडवाडे ने कहा, ‘‘ये दोनों त्योहार एक ही दिन पड़ते हैं, क्योंकि भारत और इजराइल दोनों ही चंद्र कैलेंडर का पालन करते हैं।’’

बोडवाडे ने कहा, ‘‘यह हमारे बीच सांस्कृतिक समानताओं के कई उदाहरणों में से एक है। यह दोनों देशों के बीच दोस्ती के अनूठे और समृद्ध बंधन को भी जन्म देता है। जबकि बाकी दुनिया उनकी सांस्कृतिक विशिष्टता पर ध्यान केंद्रित कर रही है, भारत और इजराइल अपनी समानताओं का जश्न मनाने में प्रसन्न हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी