देश की खबरें | हिप्र: कांग्रेस ने खरगे पर अनुराग की टिप्पणी के खिलाफ किया प्रदर्शन, माफी की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश की इकाई ने संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर लगाए गए आरोप के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
शिमला, चार अप्रैल कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश की इकाई ने संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर लगाए गए आरोप के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद ठाकुर ने लोकसभा में वक्फ विधेयक पर बुधवार को चर्चा के दौरान खरगे के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की थीं। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल सहित पार्टी के सदस्यों द्वारा निचले सदन में कड़ा विरोध जताए जाने के बाद इन टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटा दिया गया।
कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यहां उपायुक्त कार्यालय के पास प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और उन्होंने ठाकुर से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
कांग्रेस के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की ताकत हैं और उनके कारण ही कांग्रेस राज्य में सत्ता में आई है।
उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को पार्टी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)