जरुरी जानकारी | हिंदुजा ग्लोबल उत्तरी आयरलैंड में 560 से ज्यादा भर्तियां करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिंदुजा समूह की बीपीओ कंपनी हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस (एचजीएस) ने शनिवार को कहा कि उसकी योजना पूरे उत्तरी आयरलैंड में 560 से ज्यादा लोगों को नौकरी देने की है।
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर हिंदुजा समूह की बीपीओ कंपनी हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस (एचजीएस) ने शनिवार को कहा कि उसकी योजना पूरे उत्तरी आयरलैंड में 560 से ज्यादा लोगों को नौकरी देने की है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया की उसने हाल में उत्तरी आयरलैंड में 560 से अधिक लोगों को नौकरी देने के लिए एक योजना की घोषणा भी की है।
ये सभी नौकरियां ग्राहक सेवा, प्रबंधन और सपोर्ट जैसे विभागों में दी जाएंगी। साथ ही कर्मचारियों को घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) का विकल्प भी दिया जाएगा।
कंपनी ने कहा कि विभ्भिन पदों पर 400 लोगों को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है।
एचजीएस ब्रिटेन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एडम फोस्टर ने कहा कि हमें खुशी है कि कंपनी की उत्तरी आयरलैंड में पहुंच बढ़ रही है। हम उत्तरी आयरलैंड से अधिक लोगों को जोड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)