जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान जिंक का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में घटकर 2,028 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान छह प्रतिशत घटकर 2,028 करोड़ रुपये रहा। इसका मुख्य कारण आय का कम होना है।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान छह प्रतिशत घटकर 2,028 करोड़ रुपये रहा। इसका मुख्य कारण आय का कम होना है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान उसने 2,156 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

कंपनी का लाभ तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही के 1,729 करोड़ रुपये के मुकाबले 17 फीसदी बढ़ा।

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 8,214 करोड़ रुपये से घटकर 7,606 करोड़ रुपये रह गयी।

इसका खर्च 4,937 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5,028 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\