जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान जिंक ने शेयरधारकों को 8,000 करोड़ रुपये का विशेष लाभांश भुगतान की योजना बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) चालू वित्त वर्ष में अपने शेयरधारकों को 8,000 करोड़ रुपये का विशेष लाभांश भुगतान करने की योजना बना रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) चालू वित्त वर्ष में अपने शेयरधारकों को 8,000 करोड़ रुपये का विशेष लाभांश भुगतान करने की योजना बना रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एचजेडएल के निदेशक मंडल की मंगलवार को बैठक हो सकती है, जिसमें चालू वित्त वर्ष के लिए विशेष लाभांश भुगतान पर विचार और अनुमोदन किया जाएगा।

एक सूत्र ने कहा, “इसमें से लगभग 30 प्रतिशत या 2,400 करोड़ रुपये केंद्र को मिलेंगे, जो वित्त वर्ष के लिए उसके गैर-कर राजस्व में योगदान देगा।”

यह कदम राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा 10,383 करोड़ रुपये के सामान्य रिजर्व को अपनी प्रतिधारित आय में स्थानांतरित करने की मंजूरी के बाद उठाया गया है।

यह विशेष लाभांश, एचजेडएल द्वारा हर साल दिए जाने वाले लगभग 6,000 करोड़ रुपये के नियमित लाभांश के अतिरिक्त होगा।

सरकार के अलावा, इससे प्रवर्तक वेदांता लिमिटेड को भी लाभ होगा, जिसके पास एचजेडएल में लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी है, और उसे लगभग 5,100 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे, जिसका उपयोग वह अपने बही-खाते को और बेहतर बनाने के लिए कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी