देश की खबरें | हिंदुओं को दुकानदारों से कुछ भी खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए: महाराष्ट्र के मंत्री राणे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने शुक्रवार को कहा कि हिंदुओं को दुकानदारों से कुछ भी खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। राणे की यह विवादास्पद टिप्पणी पहलगाम आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में आई है।

रत्नागिरि, 25 अप्रैल महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने शुक्रवार को कहा कि हिंदुओं को दुकानदारों से कुछ भी खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। राणे की यह विवादास्पद टिप्पणी पहलगाम आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में आई है।

रत्नागिरि जिले के दापोली शहर में एक सभा को संबोधित करते हुए राणे ने कहा, ‘‘उन्होंने मारने से पहले हमारा धर्म पूछा। इसलिए हिंदुओं को भी कुछ खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। अगर वे आपका धर्म पूछ रहे हैं और आपको मार रहे हैं, तो आपको भी कुछ खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। हिंदू संगठनों को ऐसी मांग उठानी चाहिए।"

भाजपा नेता ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि कुछ दुकानदार अपना धर्म नहीं बताएं या अपनी आस्था के बारे में झूठ बोलें।

उन्होंने भीड़ से कहा, ‘‘ जब भी आप खरीदारी के लिए जाएं, तो उनका धर्म पूछें। अगर वे कहते हैं कि वे हिंदू हैं तो उन्हें हनुमान चालीसा सुनाने के लिए कहें। अगर उन्हें हनुमान चालीसा नहीं आती तो उनसे कुछ भी न खरीदें।’’

भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आतंकवादियों ने पुरुष पर्यटकों को गोली मारने से पहले उनका नाम और धर्म पूछा था। लोगों ने यह भी बताया कि हमलावरों ने कुछ पर्यटकों से 'कलमा' पढ़ने को कहा और जो ऐसा नहीं कर पाए उन्हें गोली मार दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट