देश की खबरें | जहांगीपुरी में गले मिले हिंदू और मुसलमान, रविवार को निकालेंगे तिरंगा यात्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक में स्थानीय शांति समिति के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को क्षेत्र में शांति व सद्भाव की अपील की। इस दौरान दोनों समुदायों के लोग एक-दूसरे से गले मिले और दोबारा ऐसी घटनाएं न हों, यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक में स्थानीय शांति समिति के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को क्षेत्र में शांति व सद्भाव की अपील की। इस दौरान दोनों समुदायों के लोग एक-दूसरे से गले मिले और दोबारा ऐसी घटनाएं न हों, यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

कुशल चौक में संवाददाता सम्मेलन के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि वे रविवार को भाईचारे का प्रतिनिधित्व करने के लिए इलाके में 'तिरंगा यात्रा' निकालेंगे।

मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधि तबरेज खान ने कहा, ''हम सद्भाव से रहना चाहते हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हम पुलिस से बल और बैरिकेडिंग कम करने का अनुरोध करते हैं।''

हिंदू समुदाय के एक स्थानीय निवासी और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर मणि तिवारी ने कहा, ''यह (हिंसा) घटना वास्तव में चिंताजनक है। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें। यहां पहली बार सांप्रदायिक झड़पें हुई हैं। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे दोबारा न हों।''

उन्होंने स्थिति से निपटने और झड़पों को आगे बढ़ने से रोकने में पुलिस की भूमिका की सराहना की।

डीसीपी (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया।

डीसीपी ने कहा, ''मुझे खुशी है। दोनों समुदायों के बीच शांति बनी रहनी चाहिए। मैंने एच और जी ब्लॉक में दुकानों को खुलने से कभी नहीं रोका है। मुझे नहीं पता कि ये दुकानें क्यों बंद हैं। हम इन ब्लॉकों में दुकानें और व्यवसाय खोलने की सुविधा प्रदान करेंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\