देश की खबरें | हिमंत ने असम के तिहरे हत्याकांड में न्याय का आश्वासन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को आश्वासन दिया कि गोलाघाट जिले में तिहरे हत्याकांड की हालिया घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

गुवाहाटी, 26 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को आश्वासन दिया कि गोलाघाट जिले में तिहरे हत्याकांड की हालिया घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

जिले में सोमवार को एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के कारण अपनी पत्नी और उसके माता-पिता की हत्या कर दी तथा बाद में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

शर्मा ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात भी की और आश्वासन दिया कि मामले में गहन जांच की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया, ‘‘आरोपी और उसके परिवार ने पीड़िता की बहन अंकिता की भी पिटाई की थी। इस संबंध में उसने मुझे एक पत्र लिखा था। लेकिन संभवत: उस वक्त लॉकडाउन होने के कारण वह पत्र मुझे मिला नहीं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या हत्या में आरोपी का परिवार भी शामिल है, इस पर शर्मा ने कहा कि पुलिस को आरोपी के कबूलनामे से आगे की जांच करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मामले में उचित जांच की जाएगी और मुझे उम्मीद है कि इसके बाद विस्तृत जानकारी का खुलासा किया जाएगा।’’

बाद में शर्मा ने ट्वीट किया कि असम सरकार यहां के समाज को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और संकल्प जताया कि ‘‘कोई अपराधी कानून से बच नहीं पाएगा’’।

इस बीच, असम के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच के संबंध में निर्देशों का पालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपराधियों और उकसाने वालों के खिलाफ ठोस आरोप पत्र सुनिश्चित करेंगे। पिछली जांच में जोड़े गए विवाह प्रमाण पत्र की वैधता सहित पहले के मामलों की जांच में खामियों पर भी ध्यान दिया जाएगा।’’

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी अपनी पत्नी से मारपीट के मामले में जेल जा चुका है और रिहा होने के बाद वह घर आया और फिर से झगड़ा करने लगा।

इसके बाद उसने अपनी पत्नी और सास-ससुर की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने नौ महीने के बेटे के साथ गोलाघाट थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\