देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने शिक्षकों को राजकीय पुरस्कारों से सम्मानित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को शिक्षक दिवस पर यहां राजभवन में 14 शिक्षकों को राजकीय पुरस्कार प्रदान किए और दो अन्य को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
शिमला, पांच सितंबर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को शिक्षक दिवस पर यहां राजभवन में 14 शिक्षकों को राजकीय पुरस्कार प्रदान किए और दो अन्य को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
राज्यपाल ने पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. एस राधाकृष्णन को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है।
शुक्ल ने उन्हें एक ईमानदार व्यक्तित्व और एक सक्षम प्रशासक बताया।
उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि शिक्षक भावी पीढ़ी को आकार देने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षण एक महान पेशा है और इसमें एक बड़ी जिम्मेदारी होती है क्योंकि शिक्षकों का आचरण, चरित्र और विचार छात्रों को प्रभावित करते हैं।
शुक्ल ने कहा कि बच्चों के विकास का समग्र उद्देश्य एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना है, इसलिए शिक्षकों का दायित्व है कि वे छात्रों में नैतिक मूल्यों को विकसित करें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)