देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की कार सोमवार को हैदराबाद के समीप चौटुप्पल में सड़क से फिसलकर एक पेड़ से टकरा गयी जिससे उनके बायें घुटने में मामूली चोट आयी। आधिकारिक सूत्रो ने यह जानाकरी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 14 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की कार सोमवार को हैदराबाद के समीप चौटुप्पल में सड़क से फिसलकर एक पेड़ से टकरा गयी जिससे उनके बायें घुटने में मामूली चोट आयी। आधिकारिक सूत्रो ने यह जानाकरी दी।

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर यह हादसा तब हुआ जब राजयपाल एक अभिनंदन समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद से नलगोंडा जा रहे थे।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: यूपी की जनता को योगी सरकार का एक और तोहफा, राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होगा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे.

पुलिस ने प्राथमिक सूचना के आधार पर बताया कि चालक ने कार का स्टेयरिंग अचानक बायीं ओर मोड़ दिया जिससे उसका वाहन पर नियंत्रण हट गया और कार सड़क से फिसलकर एक पेड़ से जा टकरायी।

दत्तात्रेय के साथ उसी कार में सफर कर रहे उनके एक करीब सहयोगी ने कहा, ‘‘आगे की सीट पर बैठे राज्यपाल का बायां घुटना डैशबोर्ड से टकरा गया और उनके इस घुटने में मामूली चोट पहुंची। ’’

यह भी पढ़े | बंगाल में भाजपा नेता विजयवर्गीय को मिली ‘जेड प्लस’ सुरक्षा.

उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने बाद में दूसरे वाहन से अपनी यात्रा जारी रखी।

नलगोंडा पहुंचने के बाद दत्तात्रेय का डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और उसके बाद वह निर्धारित कार्यक्रमों में गये।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, तेलंगाना के राज्यपाल तमिलसाई सौंदर्यराजन, आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी समेत कई नेताओं ने दत्तात्रेय को फोनकर उनका हालचाल जाना।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now