देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश: एक नवंबर को होगी सेना में सिपाहियों की भर्ती के लिए परीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में सेना में सिपाही जनरल ड्यूटी के पदों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हमीरपुर, 10 सितंबर हिमाचल प्रदेश में सेना में सिपाही जनरल ड्यूटी के पदों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पहले यह परीक्षा 28 जून को होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | PM Modi-Shinzo Abe Talks: प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे से टेलिफोन पर की बात, अपने प्यारे दोस्त के लिए की ये कामना.

मीडिया को जानकारी देते हुए, सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर के निदेशक, कर्नल एन सतीश कुमार ने कहा कि परीक्षार्थियों को ई-मेल के माध्यम से परीक्षा केंद्र और समय के बारे में बताया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह परीक्षा ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के युवाओं के लिए आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बीजेपी पर हमला, कहा- सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बिहार चुनाव के लिए ट्रंप कार्ड बना रही है पार्टी.

निदेशक ने कहा कि परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किसी भी कार्य दिवस पर हमीरपुर में सेना भर्ती कार्यालय के फोन नंबर 01972-222214 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कर्नल कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों को नए रोल नंबर जारी किए जाएंगे और उन्हें परीक्षा केंद्र में ही दिए जाएंगे।

हालांकि, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपना पुराना प्रवेश पत्र लाना होगा। उन्हें इन प्रवेश पत्र के आधार पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

निदेशक ने बताया कि परीक्षा के दौरान, उम्मीदवारों को मास्क, दस्ताने और हैंड सैनिटाइटर का उपयोग करने के अलावा कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम संबंधी अन्य सभी सावधानियों और नियमों का पालन करना होगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\