देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अटल सुरंग के निर्माण में प्रगति का जायजा लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लाहौल स्पीति के रोहतांग में 3,500 करोड़ रूपये की लागत से बनाई जा रही नौ किमी लंबी अटल सुरंग की प्रगति का शनिवार को जायजा लिया। इस सुरंग के माध्यम से मनाली तथा लेह के बीच दूरी कम हो जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 29 अगस्त हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लाहौल स्पीति के रोहतांग में 3,500 करोड़ रूपये की लागत से बनाई जा रही नौ किमी लंबी अटल सुरंग की प्रगति का शनिवार को जायजा लिया। इस सुरंग के माध्यम से मनाली तथा लेह के बीच दूरी कम हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग पूरी होने पर लेह तथा लद्दाख के अग्रिम इलाकों तक हर मौसम में संपर्क बना रहेगा जो भारी बर्फबारी के कारण करीब छह महीने पूरे देश से कटे रहते हैं।

यह भी पढ़े | Delhi Metro to Resume Services: 7 सितंबर से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो, सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताई खुशी.

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि रक्षा के लिहाज से यह बहुत ही महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना 3,500 करोड़ रूपये में पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़े | Unlock 4 Guidelines: अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी, मेट्रो ट्रेन, ओपन थियेटर्स, अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं, धार्मिक आयोजनों को मंजूरी- यहां चेक करें पूरी लिस्ट.

पीर पंजाल रेंज से होकर गुजर रही इस सुरंग से मनाली तथा लेह के बीच की दूरी 46 किमी कम हो जाएगी।

सुरंग निर्माण का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की तथा उन्हें सुरंग को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से करने का निर्देश दिया।

सितंबर अंत तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि परियोजना जल्द पूरी हो, क्योंकि यह न केवल सामरिक रूप से अहम होगी बल्कि इसके कारण लाहौल स्पीति में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार का सृजन होगा।

ठाकुर ने बताया कि मनाली की ओर से इससे जुड़ने वाली सड़क पर हिम गलियारों का निर्माण किया गया है जिससे हर मौसम में संपर्क बना रहना संभव हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि सुरंग से जुड़ने वाली सड़क पर दक्षिण और उत्तर की तरफ पुलों का निर्माण भी पूरा हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड