जरुरी जानकारी | हिमाचल प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2024-25 में 94.44 करोड़ रुपये की बिक्री की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन को वित्त वर्ष 2024-25 में 94.44 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ 4.90 करोड़ रुपये का सकल मुनाफा हुआ।
शिमला, चार अप्रैल हिमाचल प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन को वित्त वर्ष 2024-25 में 94.44 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ 4.90 करोड़ रुपये का सकल मुनाफा हुआ।
हिमाचल के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में हिमाचल प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीएआईसी) का शुद्ध लाभ 1.64 करोड़ रुपये रहा।
निगम के निदेशक मंडल की 261वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए नेगी ने किसानों के हित में एचपीएआईसी की सभी परिचालन गतिविधियों को मजबूत करने की जरुरत पर जोर दिया।
यहां जारी बयान के मुताबिक, एचपीएआईसी से अपना कामकाज बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठाने पर भी जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि निदेशक मंडल ने गन्ना और संतरे से बने उत्पादों के उत्पादन और विनिर्माण के लिए कांगड़ा जिले के कंदरोड़ी में खाली पड़ी 45.65 कनाल भूमि के उपयोग को मंजूरी दे दी है, जिससे किसानों को काफी लाभ होगा।
उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में शीघ्र ही व्यापक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
नेगी ने एचपीएमसी के साथ एचपीएआईसी के विलय की प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत पर बल दिया और इस मामले को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के समक्ष उठाने के निर्देश दिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)