देश की खबरें | हिमाचल सरकार बर्डफ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार बर्ड फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है और पोग बांध के आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है जहां अब तक 3,400 से अधिक पक्षियों की मौत हो चुकी है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

धर्मशाला, आठ दिसंबर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार बर्ड फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है और पोग बांध के आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है जहां अब तक 3,400 से अधिक पक्षियों की मौत हो चुकी है ।

धर्मशाला स्थित कैबिनेट सभागार में ठाकुर ने बर्ड फ्लू की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला प्रशासन, पशुपालन और वन्यजीव विभाग इसके प्रसार को फैलने से रोकने के लिए काम करें।

ठाकुर ने कहा कि पोंग बांध के आसपास के क्षेत्रों की पूरी निगरानी सुनिश्चित की जा रही है और त्वरित प्रतिक्रिया टीमें भी बनाई गई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कांगड़ा जिले के पोंग बांध क्षेत्र में बर्ड फ्लू के कारण अब तक 3,410 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है और इन पक्षियों को पूरे प्रोटोकॉल के साथ दफनाया जा रहा है ताकि किसी भी स्तर पर संक्रमण का खतरा न हो।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन विभाग और वन्यजीव विभाग की 65 टीमें पोंग बांध के आसपास के क्षेत्रों की निगरानी कर रही हैं। 

उन्होंने कहा,‘‘ बर्ड फ्लू की गंभीरता को देखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा पोल्ट्री के नमूने भी जांच के लिए आरडीडीएल जालंधर भेजे गए हैं। बर्ड फ्लू के बारे में लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है और विभागीय अधिकारियों को भी इसके लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की भी समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में करीब 1,200 मामले हैं, जिनमें 300 शिमला जिले में हैं।

ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विधायक अर्जुन ठाकुर, विधायक विशाल नैहरी, विधायक रीता धीमान, विधायक रविंद्र धीमान, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन व अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी