जरुरी जानकारी | हिमाचल के मुख्यमंत्री ने यूएई की कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को राज्य में पर्यटन एवं आतिथ्य तथा हरित ऊर्जा सहित प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई।

शिमला, पांच मार्च हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को राज्य में पर्यटन एवं आतिथ्य तथा हरित ऊर्जा सहित प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई।

भारत में यूएई के राजदूत अब्दुल नासिर अलशाली ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और राज्य में संभावित निवेश अवसरों पर चर्चा की। बैठक के दौरान, सुक्खू ने यूएई को पर्यटन और आतिथ्य, हरित ऊर्जा, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण और डेटा भंडारण सहित प्रमुख क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अद्वितीय निवेश अवसर प्रदान करता है क्योंकि इसमें विशाल बर्फ से ढके क्षेत्र, पहाड़ियां और जल निकाय सहित लुभावने परिदृश्य हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पर्यटन के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए, राज्य सरकार कई रोपवे विकसित कर रही है, कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार कर रही है, आगंतुकों के लिए संपर्क में सुधार करने के लिए नए फोर लेन और हेलिपोर्ट का निर्माण कर रही है, जो हिमाचल को निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाएगा।’’

यूएई के राजदूत ने पर्यटन क्षेत्र, विशेष रूप से साहसिक खेलों और स्कीइंग में निवेश करने में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि यूएई ने राज्य में निवेश के लिए संभावित स्थानों की पहचान कर ली है और अतिरिक्त स्थलों के लिए राज्य सरकार के सुझावों का स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश अगले साल तक हरित ऊर्जा राज्य बनने की राह पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\